नजरिया न्यूज। भरगामा
भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर पश्चिम वार्ड संख्या-7 में 24 मार्च को दोपहर 3 बजे एक एक ट्रेक्टर से घायल हुई 12 वर्षीय छात्रा को पटना मे इलाज के दौरान चिकित्सक़ द्वारा जवाब दे दिए जाने के उपरांत उसके परिजनों ने रविवार को भरगामा थाना में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है । पटना से सीधे एंबुलेंस से पहुंची बच्ची का सांस चलते रहने कि वजह से भरगामा पुलिस के द्वारा पुनः इलाज के लिए भरगामा अस्पताल भेजा गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से जख्मी बच्ची बीरनगर पश्चिम निवासी मो इम्तियाज की 12 वर्षीय पुत्री मंतशा नाज बताई जा रही है। उसके पिता इम्तियाज ने बताया उनकी पुत्री जब स्कूल से पढ़ाई कर लौट रही थी, तभी एक आयशर ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंतशा को पूर्णिया के मैक्स 7 अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही,
जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना के मेदांता अस्पताल ले जाया गया । यहां भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो उसे आईजीआईएमएस रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।
घायल छात्रा के पिता मो. इम्तियाज ने बताया आरोपी ट्रैक्टर वालों ने उनकी पुत्री का इलाज भी नहीं करवाया। वापस वे अपनी घायल पुत्री को लेकर भरगामा थाना में आवेदन देने पहुंचे है। उन्होंने इस हादसे को सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ऊपर गांव के ही एक ईंट-सीमेंट के डिपो वाले का पैसा बकाया था। पैसा को लेकर बार-बार डिपो वाले द्वारा दबाव बनाया जा रहा था नही देने के बजह से डिपो वाले ने उनके बच्ची के उपर गाडी चढा दिया। इधर
भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर घायल बच्ची के पिता के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।






















