=यूनिवर्सिटी प्रशासन और इंग्लैंड पुलिस को इस मामले में कदम उठाना है: टीएमसी सांसद
दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 28मार्च।
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कुछ लोग तख़्तियां लिए खड़े हैं।
मालवीय ने एक्स पर लिखा, “बंगाली हिंदुओं ने लंदन के केलॉग कॉलेज में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध किया। उन्होंने गुस्से में नारे लगाए और आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या, संदेशखाली में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध, हिंदुओं के जनसंहार और व्यापक भ्रष्टाचार के मुद्दों पर उन्हें घेरा।”
टीएमसी ने इस विरोध प्रदर्शन की निंदा की है।टीएमसी सांसद सौगत राय ने मीडिया से कहा, “मैं इस तरह के व्यवहार की पूरी तरह निंदा करता हूं। यूनिवर्सिटी प्रशासन और इंग्लैंड पुलिस को इस मामले में कदम उठाना है।”

राजनीति -लंदन में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हो-हंगामा पर बीजेपी आईटी सेल और टीएमसी सांसद ने क्या कहा?
मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाषण चल रहा था। इसी दौरान वहां हंगामा हो गया और वहां मौजूद कुछ लोगों ने ‘गो अवे’ के नारा लगाया।
वामपंथी छात्र संगठन एसएफ़आई ने इस विरोध प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है जबकि बीजेपी ने कहा है कि बंगाली हिंदुओं ने विरोध किया।
हंगामा तब शुरू हुआ जब ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के औद्योगिकरण के बारे में दावे कर रही थी। समय श्रोताओं में से कुछ लोगों ने भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी के नैनो कार प्लांट के राज्य से बाहर जाने पर सवाल उठाया।जिसका जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने टाटा ग्रुप की ओर से राज्य में अन्य जगहों पर किए गए निवेश का ज़िक्र किया।हंगामा तब और बढ़ गया जब कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ बीते साल हुए बलात्कार और हत्या पर उनसे सवाल किया गया।


















