• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
मिरजापुर, उत्तर प्रदेश -जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ग्रामीण अंचल विकास कार्यों को ले मुख्यमंत्री ने तय की जिलाधिकारी की जवाबदेही

मिरजापुर, उत्तर प्रदेश -जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ग्रामीण अंचल विकास कार्यों को ले मुख्यमंत्री ने तय की जिलाधिकारी की जवाबदेही

March 28, 2025
अररिया – कौम वतन से बनती है मजहब से नहीं ,,मौलाना असजद मदनी

अररिया – कौम वतन से बनती है मजहब से नहीं ,,मौलाना असजद मदनी

July 6, 2026
अररिया – मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अररिया पुलिस की विशेष सुरक्षा ब्रीफिंग

अररिया – मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अररिया पुलिस की विशेष सुरक्षा ब्रीफिंग

July 6, 2026
जोकीहाट – बांस की झाड़ी में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

जोकीहाट – बांस की झाड़ी में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

July 6, 2026
जोकीहाट – पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रभावित करने व रुपये मांगने का आरोप, आवेदन देकर जांच की मांग

जोकीहाट – पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रभावित करने व रुपये मांगने का आरोप, आवेदन देकर जांच की मांग

July 6, 2026
जोकीहाट – सीमेंट बालू लदा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पोखड़ में पलटी।

जोकीहाट – सीमेंट बालू लदा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पोखड़ में पलटी।

July 6, 2026
अररिया – पीड़ित परिवार से मिले मुखिया नूर आलम, जताई शोक संवेदना

अररिया – पीड़ित परिवार से मिले मुखिया नूर आलम, जताई शोक संवेदना

July 6, 2026
अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के स्थापना दिवस पर विकास कार्यों की बनी रूपरेखा

अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के स्थापना दिवस पर विकास कार्यों की बनी रूपरेखा

July 6, 2026
अररिया – राजद का 30वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

अररिया – राजद का 30वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

July 6, 2026
पलासी – मेहरू चौक के पास बुजुर्ग पर चाकू से हमला, आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

पलासी – मेहरू चौक के पास बुजुर्ग पर चाकू से हमला, आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

July 5, 2026
अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

July 5, 2026
समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान

समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान

July 4, 2026
कुर्साकांटा – कुर्साकांटा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 26 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

कुर्साकांटा – कुर्साकांटा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 26 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

July 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

मिरजापुर, उत्तर प्रदेश -जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ग्रामीण अंचल विकास कार्यों को ले मुख्यमंत्री ने तय की जिलाधिकारी की जवाबदेही

by Office Araria
March 28, 2025
0
मिरजापुर, उत्तर प्रदेश -जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ग्रामीण अंचल विकास कार्यों को ले मुख्यमंत्री ने तय की जिलाधिकारी की जवाबदेही
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 109

= आगामी चैत नौ रात्रि मेले की तैयारियों और विकास कार्यों तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की, कहीं भी नहीं रहे गंदगी

अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो नजरिया न्यूज, 27 मार्च, 2025।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद मीरजापुर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों और
जनपद के विकास कार्यों तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन, रुकने हेतु रैन बसेरे व सुरक्षा के दृष्टिगत किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्वच्छता हमारी प्राथमिकता है। मीरजापुर नगर सहित पूरे मेला क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई के लिए अभियान चलाया जाए। कहीं भी गंदगी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मिरजापुर -नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए, रुकने हेतु रैन बसेरे व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री

=श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाते हुए उचित स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था की जाए

मुख्यमंत्री जी ने प्रयागराज महाकुम्भ-2025 की चर्चा करते हुए कहा कि विस्तृत क्षेत्र में आयोजित महाकुम्भ में पुलिस की व्यावहारिकता व स्वच्छता पर अधिक फोकस ही सफलता का मूल मंत्र रहा। यहां भी नवरात्रि मेले में पुलिस व्यवस्था तथा स्वच्छता पर विशेष बल दिया जाए। स्वच्छताकर्मियों की ड्यूटी शिफ्टवार हो। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाते हुए समुचित स्थान पर पार्किंग सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को अधिक दूरी तक पैदल न चलना पड़े। गंगा जी में स्नान के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, उसके लिए गोताखोर, एन0डी0आर0एफ0, जल पुलिस आदि की तैनाती करायी जाए।
परिक्रमा मार्ग व दर्शनार्थियों की लगने वाली लाइनों के स्थान पर जूट की मोटी मैट बिछायी जाए। माँ विंध्यवासिनी कॉरीडोर के बाहर धूप से बचाव के लिए पर्याप्त छाजन की व्यवस्था हो। फायर सेफ्टी सुनिश्चित कर ली जाए। स्ट्रीट लाइटें क्रियाशील रहें। कॉरीडोर व फुटपाथ पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न रहे।
मुख्यमंत्री जी ने विकास कार्यों व निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि युवाओं को ऋण प्रदान करने हेतु बैंकां के साथ बैठक कर ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के इस वित्तीय वर्ष के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। ताकि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्राप्त आवेदनों पर कार्य किया जा सके।

मिरजापुर में गंगा के तट का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ -नजरिया न्यूज

वर्ष 2025 तक भारत को टी0बी0 मुक्त करना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विजन है। इस दिशा में प्रभावी कार्य करते हुए टी0बी0 रोगियों को चिन्हित करते हुए उनका समुचित इलाज सुनिश्चित कराया जाए। प्राथमिकता के आधार पर ‘हर घर नल योजना’ के कार्यों में तेजी लायी जाए। पहाड़ी क्षेत्रों में आवेरहेड टैंक के माध्यम से जलापूर्ति की जाए। गर्मी के दृष्टिगत पूरे जनपद के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में पेयजल की कहीं दिक्कत न हो। आवश्यकतानुसार इसके लिए टैंकर व अन्य साधनां से जलापूर्ति की जाए। सड़कों व सी0सी0 रोड का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भू-माफियाओं, खनन माफियाओं, गो-तस्करों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जाए। इसके लिए हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए। जबरन धर्मांतरण की घटनाएं न होने पाएं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सीटों की संख्या बढ़ाने व अन्य सुविधाओं में वृद्धि के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। गेहूं क्रय केन्द्रों पर कृषकों के बैठने, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि तहसील व ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक विकास योजना का नोडल अधिकारी बनाया जाए। वह योजनाओं की जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट उपलब्घ कराए। जिलाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करते हुए शासन को अवगत कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मिर्जापुर में ठेले पर अमरूद के फल को निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ -नजरिया न्यूज

इसके पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया तथा कॉरीडोर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री जी ने माँ विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ज्ञातव्य है कि यह विश्वविद्यालय 154.15 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत से निर्मित कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने माँ विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी निर्माण कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करें। निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच के लिए नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो समय-समय पर जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध कराए।

मिरजापुर में बेरोजगार महिला को ब्याज मुक्त और सरकार की गारंटी पर ऋण का चेक सुपुर्द करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ -नजरिया न्यूज

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि माँ विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय से कुल 101 महाविद्यालय सम्बद्ध हैं। विश्वविद्यालय के निर्माण से 01 लाख से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share50
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया – कौम वतन से बनती है मजहब से नहीं ,,मौलाना असजद मदनी

अररिया – कौम वतन से बनती है मजहब से नहीं ,,मौलाना असजद मदनी

by Office Araria
July 6, 2026
0

लअररिया में जामियातुल उलमाए हिंद के सौजन्य से अमन शांति सम्मेलन का अररिया में हुआ आयोजन ,सभी धर्म गुरु हुए...

अररिया – मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अररिया पुलिस की विशेष सुरक्षा ब्रीफिंग

अररिया – मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अररिया पुलिस की विशेष सुरक्षा ब्रीफिंग

by Office Araria
July 6, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित अररिया दौरे...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – कौम वतन से बनती है मजहब से नहीं ,,मौलाना असजद मदनी

अररिया – कौम वतन से बनती है मजहब से नहीं ,,मौलाना असजद मदनी

July 6, 2026
अररिया – मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अररिया पुलिस की विशेष सुरक्षा ब्रीफिंग

अररिया – मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अररिया पुलिस की विशेष सुरक्षा ब्रीफिंग

July 6, 2026
जोकीहाट – बांस की झाड़ी में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

जोकीहाट – बांस की झाड़ी में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

July 6, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – कौम वतन से बनती है मजहब से नहीं ,,मौलाना असजद मदनी
  • अररिया – मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अररिया पुलिस की विशेष सुरक्षा ब्रीफिंग
  • जोकीहाट – बांस की झाड़ी में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप
  • जोकीहाट – पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रभावित करने व रुपये मांगने का आरोप, आवेदन देकर जांच की मांग
  • जोकीहाट – सीमेंट बालू लदा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पोखड़ में पलटी।

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In