भरगामा
ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, बस जरूरत होती है मेहनत और लगन की। इसे साबित किया है अमरजीत कुमार ने, जिन्होंने 12वीं विज्ञान संकाय की परीक्षा में 82.04% अंक (कुल 412 अंक) प्राप्त कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।
अमरजीत सिरसिया हनुमानगंज के रहने वाले हैं। उनके पिता प्रमोद कुमार यादव एक किसान हैं, और उनके दादा कुलदीप यादव गांव के मुखिया प्रतिनिधि हैं। आर्थिक साधनों की सीमाओं के बावजूद, अमरजीत ने सेल्फ स्टडी के दम पर यह सफलता हासिल की। उन्होंने पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया से पढ़ाई की और अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर है। पिता प्रमोद कुमार यादव ने कहा, “बेटे की मेहनत रंग लाई, हमें उस पर गर्व है।” वहीं, गांव के लोगों ने भी अमरजीत की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अमरजीत की यह सफलता उन सभी ग्रामीण छात्रों के लिए प्रेरणा है जो संसाधनों की कमी के बावजूद अपने सपनों को साकार करने की हिम्मत रखते हैं।






















