संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
ईद- उल- फितर एवं रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने हेतु गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है वहीं बैठक की पलासी थाना अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने की है वहीं बैठक में पलासी प्रखंड बीडीओ आदित्य प्रकाश व अंचल सीओ सुशील कांत सिंह आदि ने भाग लिया है
वहीं इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी वहीं जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह की सूचना प्राप्त हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें वहीं उन्होंने कहा कि डीजे बजाने पर भी कार्यवाही होगी जनप्रतिनिधियों ने भी अपने- अपने विचार रखे थे






















