आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिदवास, वार्ड नं 11 में आपसी विवाद में हुई हिंसक झड़प में एक महिला की गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई थी। इस घटना को लेकर रानीगंज थाना कांड संख्या 124/25, दिनांक 27/03/25, धारा 126(2)/127(2)/329(3(4)/115(2)/118(1)/109/103(1)/352/3(5) बी० एन० एस० के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रानीगंज के साथ छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसके द्वारा कांड में शामिल पांच अभियुक्तों चंदेश्वर मंडल पिता बाबूवन मंडल, कुंदन कुमार मंडल पिता चंदेश्वर मंडल, अनीता देवी पति चंदेश्वर मंडल, ममता कुमारी पति कुंदन कुमार मंडल, कंचन देवी पति रंजन मंडल,सभी ग्राम गिदवास वार्ड नं 11 थाना रानीगंज जिला अररिया को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।






















