नजरिया न्यूज। भरगामा
भरगामा के प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां चंडी स्थान के पुजारी चंद्रानंद झा उर्फ चांद झा का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धालु और स्थानीय लोग उनकी सादगी, भक्ति और धार्मिक योगदान को याद कर भावुक हो गए।
श्री झा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे दशकों से मां चंडी स्थान में सेवा दे रहे थे और श्रद्धालुओं के बीच उनकी विशेष प्रतिष्ठा थी। उनके निधन को धार्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
उनके निधन पर नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव,पूर्व विधायक देवती यादव,पूर्व जिला पार्षद सत्यनारायण यादव,अजय अकेला,भाजपा नेता सितांशु शेखर पिंटू,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराना,भाजपा नेता नागेश्वर यादव,अशोक सिंह,पूर्व प्रमुख दिव्य प्रकाश यादवेंदु,पूर्व मुखिया विजय सिंह,कृष्णनंदन सिंह,सुरेंद्र सिंह,अशोक सिंह कमल सिंह,राजेंद्र मिश्रा,चंद्रानंद झा चाणक्य,राजद प्रखंड अध्यक्ष सरोज सिंह,बासुदेव सिंह,जनार्दन सिंह,गंगा प्रसाद सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अरविंद झा,बलराम सिंह,परशुराम सिंह,भाजपा अशोक कुमार सिंह,कृपानंद झा,ललन झा, हीरा सिंह,कन्हैया झा,संजय मिश्र, राजीव सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, कौशल सिंह भदौरिया,विजय सिंह,भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश चंद्र झा,धनेश्वर सिंह,मदन सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजेश सिंह,उदयशंकर झा,दयाशंकर झा,चितरंजन झा ,किशोर यादव,बौनी यादव ,आशुतोष यादव,बमबम यादव,भूषण यादव समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।
पुजारी चंद्रानंद झा के निधन से शक्ति पीठ मां चंडी स्थान में श्रद्धालुओं की आंखें नम हैं। उनका सरल स्वभाव और धार्मिक समर्पण लोगों के हृदय में हमेशा जीवंत रहेगा।






















