नजरिया न्यूज। भरगामा
“अब गाँव के बच्चे शहर के मोहताज नहीं!”
यह बात भरगामा प्रखंड के महथावा बाजार की बेटियों ने अपनी शानदार सफलता से साबित कर दी। इंटरमीडिएट परीक्षा में यहाँ की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने गाँव का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
नीतू कुमारी (कला संकाय) ने 439 अंक और कुमकुम कुमारी (विज्ञान संकाय) ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्लस टू श्री दरवारी राय हाई स्कूल की टॉपर बनीं।
उनके पिता उमेश साह और राजेश राय छोटे किसान हैं, लेकिन सीमित संसाधनों में भी उन्होंने अपनी बेटियों को पढ़ाने का संकल्प पूरा किया।
नीतू और कुमकुम ने अपनी सफलता का श्रेय मनीष सर को दिया, जो गाँव में रहकर ही बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दे रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से अब बच्चों को कॉम्पिटिशन की तैयारी के लिए शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही।
गाँव में रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चों का प्रदर्शन शहरों में पढ़ने वाले कई छात्रों से भी बेहतर रहा। इस सफलता के बाद गाँव में शिक्षा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
संस्थान के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार अंक प्राप्त किए जिसमें कुमारी आस्था – 436,
अभिमन्यु कुमार – 413, नेहा कुमारी – 409, काजल कुमारी – 397,ज्योति कुमारी – 393,निभा कुमारी – 375,अर्चना कुमारी – 369,गुड़िया कुमारी – 368,सिन्टू कुमार – 352,माया कुमारी – 328,निशा कुमारी – 322,नेहा कुमारी – 320,पूजा कुमारी – 318,अंजली कुमारी – 317,नीतु कुमारी – 306 शामिल है। इन बेटियों की उपलब्धि से गाँव में हर्ष का माहौल है। माता-पिता, शिक्षक और ग्रामीण सभी गर्व महसूस कर रहे हैं। यह सफलता साबित करती है कि यदि सही मार्गदर्शन और मेहनत हो, तो छोटे गाँवों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।






















