समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 सरदारगंज चौक स्थित वन इंडिया मार्ट के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पिपरपांती वार्ड 12 निवासी स्व देवकी राय के पुत्र जितेंद्र कुमार उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई।सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट
नजरिया न्यूज़,अररिया। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए गर्व की खबर है। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) द्वारा आगामी अंडर-19 वीनू मांकड़...











