• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
गर्भवती महिलाओं को एक छत के नीचे मिल रहीं तमाम सुविधाएं

गर्भवती महिलाओं को एक छत के नीचे मिल रहीं तमाम सुविधाएं

March 20, 2025
अवैध बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

अवैध बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

June 25, 2026
ईंट खरीदने जा रहे युवक से मारपीट, एक लाख रुपये छीनने का आरोप

ईंट खरीदने जा रहे युवक से मारपीट, एक लाख रुपये छीनने का आरोप

June 25, 2026
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

June 25, 2026
मां दुर्गा के आठवें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 500 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

मां दुर्गा के आठवें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 500 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

June 25, 2026
संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की बैठक, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की बैठक, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

June 25, 2026
वाहन जांच में 3.75 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

वाहन जांच में 3.75 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

June 25, 2026
डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

June 25, 2026
मुहर्रम से पहले वीरनगर में हवाई फायरिंग, युवक ने जानलेवा हमले का लगाया आरोप

मुहर्रम से पहले वीरनगर में हवाई फायरिंग, युवक ने जानलेवा हमले का लगाया आरोप

June 25, 2026
जन्मदिन पर पौधा लगाकर बेटी ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

जन्मदिन पर पौधा लगाकर बेटी ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

June 25, 2026
मिट्टी बचेगी तो खेती बचेगी: रामनाथ ठाकुर

मिट्टी बचेगी तो खेती बचेगी: रामनाथ ठाकुर

June 25, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों से संवाद एवं तकनीकी मार्गदर्शन

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों से संवाद एवं तकनीकी मार्गदर्शन

June 25, 2026
कृषि जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को दी गई संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य की जानकारी

कृषि जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को दी गई संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य की जानकारी

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 26, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

गर्भवती महिलाओं को एक छत के नीचे मिल रहीं तमाम सुविधाएं

by Office Araria
March 20, 2025
0
गर्भवती महिलाओं को एक छत के नीचे मिल रहीं तमाम सुविधाएं
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 117
  • मातृ एवं शिशु अस्पताल का संचालन गर्भवती महिलाओं के लिये सुविधाजनक
  • बेहतर चिकित्सकीय देख-रेख के साथ विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त करना हुआ आसान

अररिया, 19 मार्च ।

सदर अस्पताल परिसर में संचालित मातृ एवं शिशु अस्पताल यानी एमसीएच गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस अस्पताल में महिलाओं को सुरक्षित प्रसव से जुड़ी तमाम सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो रहा है। इसके अलावा बीमार नवजात बच्चों के बेहतर चिकित्सकीय देखभाल के लिये आधुनिक सुविधाओं से लैस एसएनसीयू भी उपलब्ध हैं। जहां विशेषज्ञ चिकित्सक व प्रशिक्षित कर्मियों की सेवा चौबीसों घंटे उपलब्ध है। पहले महिलाओं को प्रसव संबंधी सेवा व जन्म के बाद बीमार नवजात के उपचार के लिये अस्पताल परिसर में ही बने अलग अलग भवनों का चक्कर लगाना पड़ता था। जागरूकता व जानकारी के अभाव में इसमें वक्त की बर्बादी होती थी। लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

महिला व नवजात को मिल रही गुणवत्तापूर्ण सेवा

अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद ने बताया कि एमसीएच के उद्देश्य गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। अस्पताल प्रबंधन का यह प्रयास है कि प्रसव से पहले व बाद में माताओं व उनके परिजनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। यहां 24 घंटे चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि एमसीएच में प्रसव पीड़ित महिलाओं के रजिस्ट्रेशन, ट्राइज, लेबर रूम, मेटरनिटी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, एसएनसीयू, प्रसव के उपरांत जननी बाल सुरक्षा योजना का लाभ, नवजात शिशु का जन्म प्रमाणपत्र, घर लौटने के लिये नि:शुल्क एंबुलेंस की सहज व सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराये जाने की जानकारी उन्होंने दी।

एक ही छत के नीचे मिल रही तमाम सेवाओं का लाभ

अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ आकाश कुमार राय ने कहा कि एमसीएच के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आवश्यक तमाम सुविधाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो रहा है। एमसीएच में विशेषज्ञ चिकित्सक व प्रशिक्षित कर्मियों की टीम प्रतिनियुक्त हैं। विशेष देखभाल की जरूरत वाले बच्चों के लिये 12 बेड क्षमता वाला एसएनसीयू अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस है। जहां जटिल रोग से ग्रसित नवजात का समुचित उपचार संभव हो रहा है। उन्होंने बताया कि एमसीएच में बेवजह लोगों के प्रवेश पर रोक है। इसके लिये प्रसव पीड़िताओं के एक अटेंडेंट को अस्पताल प्रबंधन द्वारा पास जारी किया जाता है। अस्पताल में उन्हीं को प्रवेश दिया जाता है।

गर्भवती महिलाओं को मिल रही बेहतर सेवाएं

एमसीएच में सुरक्षित प्रसव के लिये पहुंची निहारिका तब्बसुम, सानिया सहित अन्य ने बताया कि उन्हें यहां इलाज के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। अस्पताल में स्वच्छता व बेहतर देखभाल का प्रबंध है। अपने जिला में इस तरह की सुविधा का उपलब्ध होना लोगों के लिये राहत की बात है। अब उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं।

चिकित्सकीय सेवाओं को सहज व सुविधाजनक बनाना हमारा उद्देश्य

सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने कहा कि हमारी मंशा सभी गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव से जुड़ी उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। एमसीएच के संचालन से महिलाओं के लिये विभिन्न चिकित्सकीय सुविधाएं व सेवाओं का लाभ सुविधाजनक हुआ है। उन्होंने कहा कि एमसीएच जिले में मातृ-शिशु मृत्यु संबंधी मामलों को नियंत्रित करने में मददगार साबित होगा। डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने कहा कि एमसीएच में सभी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास किया गया है। अस्पताल में नि:शुल्क जांच, जरूरी दवाओं के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुविधाजनक रूप से लोगों तक पहुंचाने का इंतजाम किया गया है। सुविधाओं के विस्तार की प्रक्रिया जारी है। भविष्य में अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ भी गर्भवती महिला व नवजात को एमसीएच के माध्यम से उपलब्ध हो सकेगा।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अवैध बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

अवैध बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

by Office Araria
June 25, 2026
0

पोठिया (किशनगंज)। (बयूरो)बीरेंद्र चौहान। दलुआहाट नेपाली चौक पर अवैध बालू खनन की सूचना पर कार्रवाई के दौरान पुलिस और कुछ...

ईंट खरीदने जा रहे युवक से मारपीट, एक लाख रुपये छीनने का आरोप

ईंट खरीदने जा रहे युवक से मारपीट, एक लाख रुपये छीनने का आरोप

by Office Araria
June 25, 2026
0

नजरिया न्यूज़, रानीगंज:अररिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पोखर के समीप मंगलवार की देर शाम एक युवक के साथ मारपीट...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अवैध बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

अवैध बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

June 25, 2026
ईंट खरीदने जा रहे युवक से मारपीट, एक लाख रुपये छीनने का आरोप

ईंट खरीदने जा रहे युवक से मारपीट, एक लाख रुपये छीनने का आरोप

June 25, 2026
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

June 25, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अवैध बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
  • ईंट खरीदने जा रहे युवक से मारपीट, एक लाख रुपये छीनने का आरोप
  • प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
  • मां दुर्गा के आठवें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 500 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
  • संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की बैठक, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In