समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास में मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है।जख्मी युवती को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही दो लोग आकर मारपीट कर युवती को खींचकर ले जाने का प्रयास किया।इस दौरान युवती के द्वारा शोर मचाने पर वो लोग तेज धारदार हथियार से जख्मी कर दिया और फरार हो गए।पीड़िता के परिजनों ने दो लोगों को आरोपित करते हुए थाने में आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।इस सम्बंध में अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।
नजरिया न्यूज़,जोगबनी। राकेश कुमार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर जोगबनी के श्याम मंदिर में भव्य भजन-कीर्तन एवं जागरण...














