प्रखंड के इमादपुर पंचायत अंतर्गत इमादपुर गांव में संचालित सेंट्रल बैंक के सीएसपी केंद्र के बाहर सोमवार को निकट के महादलित टोला की महिलाओं ने राशि गवन के मामले को लेकर जमकर बवाल काटा और प्रदर्शन किया। वहीं स्थिति को बिगड़ता देख सीएसपी केंद्र के संचालक केंद्र बंद करके फरार हो गए। बताते चलें कि स्थानीय महिलाओं का आरोप है की हम लोगों के खाते में 6 000 रुपया आया हुआ है। रुपए कहां से आए इसके बारे में संचालक के द्वारा जानकारी नहीं दी गई है। परंतु संचालक ने हमें यह बताया कि आप इस राशि का उठाव करो आपको 500 रुपए मिलेंगे शेष 5500 मुझे ऊपर वाले पदाधिकारी को देना है। ऐसा कह कर संचालक द्वारा अनेकों महिलाओं से राशि का उठाव कर लिया गया है। परंतु जब कुछ लोग यह जानने के लिए अड़ गए की पहले यह बताया जाए की राशि आई कहां से है किस मद से आई है। और 6000 के बदले आप हमें ₹500 ही क्यों दे रहे हैं। सीएसपी संचालक इन आक्रोशित लोगों के सवाल का जवाब नहीं दे सका गोलमोल बातें करने लगा धीरे-धीरे महादलित समुदाय के लोगों की भीड़ जूट गई देखते ही देखते लोग हो हल्ला करने लगे इतने में स्थिति बिगड़ते देख सीएसपी संचालक केंद्र बंद करके फरार हो गए। इस संबंध में खाताधारक डोमिनी देवी ,मदन राय, अंगद कुमार, आशा देवी ने कहा की सीएसपी संचालक द्वारा 6000 के उठाव में मात्र 500 रुपए लाभार्थी को दिए जाने के संबंध में जब विरोध किया गया गया तो
संचालक शाखा बंद कर फरार हो गया है । उन्होंने कहा कि अनेकों महादलित लाभार्थी महिला के खाते से संचालक ने ठगी की है। पीड़ितों ने मांग करते हुए कहा कि जिला पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी से मांग करते हैं । कि मामले की जांच हो। तथा हमारी राशि हमें वापस किया जाए । इस संबंध में सेंट्रल बैंक शाखा बारसोई के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है। अगर सीएसपी संचालक द्वारा इस तरह कि हरकत की गई है तो खाता धारकों का कटा हुआ पैसा वापस कराया जाएगा तथा सीएसपी संचालक पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
मुजफ्फरपुर। जिले को वर्ष 2026 तक टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य...






















