• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
जांच कराते रहने से गैर संचारी रोगों का ससमय हम करा सकेंगे उपचार

जांच कराते रहने से गैर संचारी रोगों का ससमय हम करा सकेंगे उपचार

March 18, 2025
अररिया भाजपा नेता रंजीत यादव ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण, मां दुर्गा से की जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

अररिया भाजपा नेता रंजीत यादव ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण, मां दुर्गा से की जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

October 20, 2026
जोकीहाट – जोकीहाट में गोलीबारी, मां-बेटा घायल

जोकीहाट – जोकीहाट में गोलीबारी, मां-बेटा घायल

October 20, 2026
अररिया – 20 हजार वोट से भाजपा को चुनौती: प्रशांत किशोर

अररिया – 20 हजार वोट से भाजपा को चुनौती: प्रशांत किशोर

October 19, 2026
पलासी के बिलातीबाड़ी में राजद की बैठक, स्नातक प्रत्याशी नीतेश कुमार यादव के पक्ष में मतदान की अपील

पलासी के बिलातीबाड़ी में राजद की बैठक, स्नातक प्रत्याशी नीतेश कुमार यादव के पक्ष में मतदान की अपील

October 19, 2026
अररिया पलासी कनखूदिया के 100 साल पुराने दुर्गा मंदिर में अष्टमी पूजा,

अररिया पलासी कनखूदिया के 100 साल पुराने दुर्गा मंदिर में अष्टमी पूजा,

October 18, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

अररिया पलासी जमीन विवाद में महिला व उसके

October 17, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

अररिया पलासी में चार लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

October 17, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

अररिया पलासी जमीन के दो लाख रुपये मांगने पर महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

October 17, 2026
अररिया पलासी में कालाबाजारी के लिए ले जा रहे 90 बोरी यूरिया जब्त, चालक गिरफ्तार

अररिया पलासी में कालाबाजारी के लिए ले जा रहे 90 बोरी यूरिया जब्त, चालक गिरफ्तार

October 17, 2026
अररिया पलासी विद्युत उपकेंद्र से तार समेत लाखों की सामग्री चोरी 2.44 लाख रुपये की क्षति, युवक पर चोरी का आरोप

अररिया पलासी विद्युत उपकेंद्र से तार समेत लाखों की सामग्री चोरी 2.44 लाख रुपये की क्षति, युवक पर चोरी का आरोप

October 17, 2026
अररिया पलासी के गंछाली में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, शनिवार को होगा समापन

अररिया पलासी के गंछाली में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, शनिवार को होगा समापन

October 17, 2026
अररिया – दुर्गा पूजा पर रामाश्रम सत्संग का नौ दिवसीय आध्यात्मिक शिविर

अररिया – दुर्गा पूजा पर रामाश्रम सत्संग का नौ दिवसीय आध्यात्मिक शिविर

October 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, October 20, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

जांच कराते रहने से गैर संचारी रोगों का ससमय हम करा सकेंगे उपचार

by Office Araria
March 18, 2025
0
जांच कराते रहने से गैर संचारी रोगों का ससमय हम करा सकेंगे उपचार
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 119

=स्वास्थ्य केंद्रों में गैर-संचारी रोगों के नियंत्रण अभियान को और तेज करने का डीएम ने दिया निर्देश

वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 17मार्च।

जिले के प्रत्येक नागरिक को समुचित स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. मंजर आलम, डीआईओ डॉ. देवेंद्र कुमार, एनसीडीओ डॉ. उर्मिला कुमारी, डीपीएम डॉ. मुनाजिम, डीपीसी विश्वजीत कुमार समेत विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया।जिलाधिकारी ने जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए मातृ-शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोग (NCD) नियंत्रण, टीबी उन्मूलन, एनीमिया मुक्त अभियान, परिवार नियोजन कार्यक्रम, टीकाकरण व्यवस्था और एसएनसीयू (गंभीर नवजात शिशु देखभाल इकाई) सुविधाओं को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। साथ ही, स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन (NQAS) प्रमाणीकरण के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने और राज्य को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया।

एनसीडी मेगा ड्राइव : 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए जांच सावित होगी वरदान

स्वास्थ्य केंद्रों में गैर-संचारी रोग (NCD) नियंत्रण अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए गए। मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर, किडनी रोग, गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस, अल्जाइमर, मोतियाबिंद, पार्किंसन, स्ट्रोक जैसी बीमारियों की पहचान और उपचार के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मार्च तक मेगा ड्राइव चलाई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि 30 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों में इन रोगों की संभावना अधिक होती है, इसलिए सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की जांच कराई जाए।

टीबी मुक्त पंचायत : लक्ष्य हासिल करने का संकल्प

जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए संक्रमित मरीजों की पहचान और उनका तत्काल उपचार अत्यंत आवश्यक है। कुछ पंचायतों को पहले ही टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन अब इस संख्या को और बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को शत-प्रतिशत टीबी स्क्रीनिंग और उपचार का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा, सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित लोगों की पहचान और उनकी चिकित्सीय सहायता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि जिले को एनीमिया मुक्त बनाया जा सके।

किशनगंज, बिहार -गैर संचारी रोग मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर, किडनी रोग, गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस, अल्जाइमर, मोतियाबिंद, पार्किंसन, स्ट्रोक जैसी बीमारियों की पहचान और उपचार के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मार्च तक चलाया जा रहा है मेगा ड्राइव

परिवार नियोजन : जागरूकता से जनसंख्या संतुलन की ओर बढ़ता कदम

स्वास्थ्य विभाग को परिवार नियोजन पखवाड़े के दौरान अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा से जोड़ने का निर्देश दिया गया।
✔ स्थायी विधियों के तहत बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
✔ अस्थायी उपायों में ईजी पिल्स (आपातकालीन गर्भनिरोधक), माला-एन (दैनिक गोली), छाया (साप्ताहिक गोली), अंतरा (तीन माह की सुई), कॉपर टी और कंडोम की उपलब्धता हर स्वास्थ्य केंद्र पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने मातृ-शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित करने के लिए गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, टीकाकरण और पोषण व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया गया कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर जांच, आयरन एवं कैल्शियम की नियमित खुराक और सुरक्षित प्रसव के लिए संस्थागत व्यवस्था सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक (NQAS) के अनुरूप विकसित किया जाए, ताकि जिले की रैंकिंग को और बेहतर किया जा सके।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, हर नागरिक तक पहुंचेगी सुविधा

बैठक के अंत में जिलाधिकारी विशाल राज ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के हर नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाएं निर्बाध रूप से पहुंचाई जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा से वंचित अंतिम व्यक्ति तक इस सुविधा को पहुंचाना हमारा नैतिक कर्तव्य है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जनहित में महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इनका अधिकतम लाभ तभी मिलेगा जब लोगों को इनकी जानकारी होगी और वे इनका लाभ उठाएंगे। इसलिए जागरूकता अभियान भी उतना ही जरूरी है जितना कि चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

जोकीहाट – जोकीहाट में गोलीबारी, मां-बेटा घायल

जोकीहाट – जोकीहाट में गोलीबारी, मां-बेटा घायल

by Office Araria
October 20, 2026
0

तीन साल के मासूम के पेट और मां के घुटने में लगी गोली, भूमि विवाद की आशंका नजरिया न्यूज़, जोकीहाट (अररिया)।...

अररिया – 20 हजार वोट से भाजपा को चुनौती: प्रशांत किशोर

अररिया – 20 हजार वोट से भाजपा को चुनौती: प्रशांत किशोर

by Office Araria
October 19, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर अररिया में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया भाजपा नेता रंजीत यादव ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण, मां दुर्गा से की जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

अररिया भाजपा नेता रंजीत यादव ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण, मां दुर्गा से की जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

October 20, 2026
जोकीहाट – जोकीहाट में गोलीबारी, मां-बेटा घायल

जोकीहाट – जोकीहाट में गोलीबारी, मां-बेटा घायल

October 20, 2026
अररिया – 20 हजार वोट से भाजपा को चुनौती: प्रशांत किशोर

अररिया – 20 हजार वोट से भाजपा को चुनौती: प्रशांत किशोर

October 19, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया भाजपा नेता रंजीत यादव ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण, मां दुर्गा से की जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • जोकीहाट – जोकीहाट में गोलीबारी, मां-बेटा घायल
  • अररिया – 20 हजार वोट से भाजपा को चुनौती: प्रशांत किशोर
  • पलासी के बिलातीबाड़ी में राजद की बैठक, स्नातक प्रत्याशी नीतेश कुमार यादव के पक्ष में मतदान की अपील
  • अररिया पलासी कनखूदिया के 100 साल पुराने दुर्गा मंदिर में अष्टमी पूजा,

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In