अरुण सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता लखनऊ, 17मार्च।
उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के परिवार के विषय में पूछने पर वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह ने कहा कि उनका जन्म 25 अप्रैल 1919 को बुघाणी, पौड़ी गढ़वाल , उत्तराखंड में एक गढ़वाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था। बाद में उनका परिवार उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद ,आज के प्रयागराज में रहने लगा।
उन्होंने कहा कि उनकी पहली शादी के बारे में बहुत कम जानकारी है। कहा जाता है कि उनकी पहली पत्नी हमेशा उनके पैतृक गांव बुघानी में एक साधारण ग्रामीण महिला के रूप में रहती थीं। उनकी दूसरी पत्नी, कमला बहुगुणा , इलाहाबाद में उनके साथ रहती थीं और तीन बच्चे थे।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा की आज 17मार्च को पुण्य तिथि है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…। नज़रिया न्यूज
वरिष्ठ पत्रकार श्री राज ने कहा कि सबसे बड़े बेटे विजय बहुगुणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे इलाहाबाद और बॉम्बे हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश थे।
दूसरे बेटे शेखर बहुगुणा की
दंपत्ति की बेटी रीता बहुगुणा जोशी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष थीं। वे इलाहाबाद की मेयर भी रह चुकी हैं । वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं ।
हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म 25 अप्रैल 1919, पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। आज के ही दिन 17 मार्च 1989, क्लीवलैंड, ओहियो, संयुक्त राज्य अमेरिका में उनकी मृत्यु हुई थी।श्री बहुगुणा 1980–1984 तक लोकसभा सदस्य थे।























