अनिल उपाध्याय, विशेष संवाददाता पूर्वांचल, 16मार्च।
दुनिया के अंदर जहां भी आधुनिक लोकतंत्र पनपा एवं आगे बढ़ा है, दुनिया के अंदर जहां भी आधुनिक लोकतंत्र पनपा एवं आगे बढ़ा है, वहां मीडिया की भूमिका सदैव ही महत्वपूर्ण रही है।वहां मीडिया की भूमिका सदैव ही महत्वपूर्ण रही है। मीडिया ने सदैव लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में कार्य किया है। यह बात मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे ।
गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेसक्लब के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ -नजरिया न्यूज
प्रेसक्लब कार्यकारिणी सदस्यों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का पत्रकारिता में योगदान के लिए राष्ट्रपिता को याद करते हुए प्रेस क्लब कार्य कारिणी के सदस्यों को उनके दायित्वों की स्मृति कराई और कहा कि प्रेस क्लब कार्यकारिणी के सदस्यों जो भी किया जाएगा उसका प्रभाव गोरखपुर सहित बगल के सभी जिलों पर भी पड़ेगा।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी गण, कार्यकारिणी सदस्यों तथा पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी।!


















