नजरिया न्यूज़ समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद दलसिंहसराय की बैठक सोमवार को स्थानीय महावीर चौक स्थित भाकपा कार्यालय परिसर पर कामरेड गिरधर झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में सभी साथी हरिश्चंद्र पोद्दार एवं महेश्वर चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और 2 मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के किसान मजदूर विरोधी नीति एवं आम जनता के ज्वलन समस्याओं को लेकर “बदलो सरकार बचाओ बिहार” के नारे के साथ जिला समाहरणालय समस्तीपुर सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर आगामी 20 मार्च को आंदोलन किया जाएगा।
जिसमें दलसिंहसराय प्रखंड से 500 से अधिक संख्या में आम जनता भाग लेंगे। बैठक में सभी साथियों ने आगामी 20 मार्च के आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया। मौके पर बैठक को अंचल मंत्री विनोद कुमार समीर, रामविलास शर्मा, शंकर राम,शंभू चौधरी,सुरेंद्र कुमार,महेश्वरी राम,जगदेव दास, उमेश राम,कन्हैया साह,युगल दास,गांगो दास,हरिश्चंद्र दास,आदि ने संबोधित किया।
टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
मुजफ्फरपुर। जिले को वर्ष 2026 तक टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य...






















