= आदरणीय- माननीय शैलेन्द्र दीक्षित जी उस समय थे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल दैनिक जागरण के संपादक
दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज
ललित सरावगी आज वाह जिंदगी के नाम से ख्यातिलब्ध विषयों पर धारावाहिक बनाते हैं। बिहार प्रदेश के अररिया जिले के फारबिसगंज से आंचलिक पत्रकारिता के दौरान उन्होंने दैनिक जागरण में अपनी कलम का लोहा मनवाया था। फिर, दैनिक जागरण और कर्मभूमि फारबिसगंज को छोड़कर कोलकाता में बस गए।
यह वह दौर था जब मुझे पूर्णिया प्रमंडल क्षेत्र के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिले को दैनिक जागरण का नेतृत्व करने का शौभाग्य प्राप्त हुआ था।
आदरणीय,माननीय महामानव श्री शैलेन्द्र दीक्षित जी उस समय बिहार, झारखंड और बंगाल के संपादक हुआ करते थे।
“वाह जिंदगी” धारावाहिक बना रहे ललित सरावगी जी उसी समय दैनिक जागरण से जुड़े और फारबिसगंज से आंचलिक पत्रकारिता शुरू की।
फारबिसगंज अंचल से श्री ललित सरावगी और श्री मनोहर और श्री अंजनी गौतम की तिकड़ी ने दैनिक जागरण को बुलंदियों पर पहुंचाया । वाह जिंदगी! देखिए!!


















