अनिल उपाध्याय, नजरिया न्यूज ब्यूरो पूर्वांचल, 12 मार्च
जौनपुर के शाही किले में चल रहे तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
महोत्सव में 1000 से अधिक कलाकारों को प्रस्तुति का मौका मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां विकास के लिए जो भी आवश्यकता होगी सरकार पूरा करेगी। अगले सत्र से विवाह में एक लाख रुपये, मेधावी कन्याओं को स्कूटी, गरीबों को हर योजना का लाभ मिलेगा। एम्प्लॉयमेंट जोन लौह पुरुष के नाम से बनेगा। यहां से प्रशिक्षण के साथ- साथ रोजगार भी मिलेगा। इसके लिए 100 एकड़ जमीन प्रशासन को तलाशने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने नव विवहित जोड़ों का फूल बरसा कर स्वागत किया। स्कूली बच्चों ने रंगा रंग राष्ट्रीय लोक नृत्य की प्रस्तुति कर खूब वाह वाही बटोरी। पंडाल तालियों से तालियों से लगातार गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के शुभारंभ में माइक में कुछ व्यवधान रहा।
उत्तर प्रदेश _जौनपुर का शाही किला बना 1001वर-वधु के विवाह का साक्षी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया आशीर्वाद
जौनपुर महोत्सव के तीसरे दिन सामूहिक विवाह संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
शुभारंभ में खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव व जिलाधिकारी ने सीएम योगी का स्वागत किया। इसका बाद टीडी कॉलेज के छात्र- छत्राओं द्वारा गणेश वंदना की गई। मुख्यमंत्री जी 3.32 मिनट पर मंच पर आए। मंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिलाधिकारी जौनपुर डॉ. दिनेश सिंह और अन्य जनप्रतिनिधियों ने बुके और अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। कलाकारों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर स्वागत किया। 1001 वर-वधु का विवाह कराया गया है। नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने आशीर्वाद दिया और पांच जोड़ों को चांदी की पायल देकर सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया । इसके बाद योगी ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में सरकार चार लाख शादियां करा चुकी है। एक हजार एक नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए खुशी हो रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि एक करोड़ 86 लाख उज्ज्वला योजना के धारकों को होली पर गैस सिलेंडर दिया गया। इस दौरान खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि एक बार के आग्रह पर मुख्यमंत्रीजी महोत्सव में आए हैं।उन्होंने यह आगमन साक्षी बना कि मुख्यमंत्री जी गरीबों के लिए हमेशा खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने सभी तबके को सरकारी योजनाओं से जोड़़ कर सबका विकास कर रहे हैं।
खेल मंत्री ने कहा कि गरीबों को मुख्य धारा से जोड़़ने के लिए सरकार हमेशा तत्पर है। अब तक जिले में 12 हजार आवास मुहैया कराया गया है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ा़ओ, सामूहिक विवाह जैसी योजनाओं के माध्यम के साथ सरकार हमेशा सभी के लिए खड़ी है। सरकार हमेशा आपके साथ हैं।





















