नजरिया न्यूज़ पलासी अररिया। संजय ठाकुर।
पलासी प्रखंड के कनखुदिया पंचायत अंतर्गत धनतोला वार्ड नंबर नौ में आठ मार्च से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग का 113वां वार्षिक अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर है। इस विशाल कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं के आने की पूरी संभावना है।
इस भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम के संयोजक स्वामी ज्ञानी बाबा मुखिया रामप्रसाद चौधरी, पूर्व प्रमुख सदानंद यादव, महाबीर यादव, तारकेश्वर चौधरी आदि ने बताया कि लगभग एक लाख वर्गफीट भूमि में पंडाल लगाया गया है। इस स्वर्णिम अवसर पर महर्षि मेंही योगाश्रम बैजनाथपुर सहरसा से संत सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस महाराज जी के तपोनिष्ठ विरक्त सदाचारी शिष्य एवं अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग आचार्य पूज्यपाद महर्षि योगानंद परमहंस जी महाराज एवं महान साधु महात्माओं तथा विद्वानों के अमृतमय उपदेश एवं प्रवचन होंगे। 
कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि प्रातः छह बजे से एवं अपराह्न दो बजे से आध्यात्मिक भजन कीर्तन व स्तुति व विनती व ग्रंथ पाठ एवं प्रवचन होंगे। यज्ञ स्थल प्रखंड मुख्यालय से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यज्ञ स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने का शुद्ध पानी व बिजली एवं सुरक्षा का उत्तम प्रबंध किया गया है।
इस कार्यक्रम से प्रखंड भर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। मिली जानकारी अनुसार अररिया जिला के अलावे किशनगंज जिला एवं पड़ोसी देश नेपाल से भी काफी संख्या में श्रद्धाल आएंगे।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे प्रखंड के लिए एक बड़ा अवसर है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को आध्यात्मिक लाभ होगा, बल्कि यह कार्यक्रम प्रखंड के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान करेगा।
इस कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन ने भी विशेष तैयारियां की हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस प्रकार, पलासी प्रखंड में अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग का 113वां वार्षिक अधिवेशन एक बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।























