समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गत 28 फरवरी को दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक से पगड़ा जाने वाली रास्ते में मुरलीधर कुआं के पास अज्ञात लोगों द्वारा पिकअप रोककर चालक से रूपया लूट के मामले का खुलासा करते हुए एक अपराधी को लुटे गए रुपये के साथ गिरफ्तार किया।इस बाबत डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने थाने पर बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि गत 28 फरवरी को डैनी चौक स्थित मुरलीधर कुंआ के समीप अज्ञात लोगों के द्वारा दो लाख रुपए लूट लिए जाने को लेकर पिकअप चालक मुकेश कुमार के द्वारा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।इस दौरान डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के द्वारा एसआईटी टीम गठित कर मानवीय आसूचना एवं तकनीकी अनुसंधान कर मामले का सफल उद्भेदन कर घटना में संलिप्त अपराधी ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी रमेश महतो के पुत्र राहुल कुमार कोघटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं लूटी गई राशि में एक लाख 27 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधी राहुल कुमार से पूछताछ करने पर बताया कि पिकअप चालक व आवेदक मुकेश कुमार 4-5 वर्ष से ताजपुर के ही गल्ला-किरानादुकानदार विजय कुमार के यंहा काम करता था और बराबर अपने मालिक का सामान लेने पैसा लेकर बताए गए जगह पर आया जाय करता था।घटना के दिन विजय कुमार के द्वारा चालक मुकेश कुमार को दो लाख रुपए देकर दलसिंहसराय के लहेरिया बाजार से सामान लाने के लिए भेजा था।लेकिन चालक मुकेश कुमार ने अपने साथी राहुल कुमार एवं तीन अन्य साथियों से मिलकर योजनाबद्ध तरीके से घटना का अंजाम देते हुए अपने ही मालिक के दो लाख रुपए गबन कर लिया।साथ ही गिरफ्तार राहुल कुमार ने बताया की सभी साथियों के द्वारा बनाए गए योजना के अनुसार पिकअप चालक मुकेश कुमार ने घटनास्थल पर आकर गाड़ी रोक दिया और राहुल एवं अन्य साथियों को दो लाख रुपए देकर भेज दिया और अपने साथियों के जाने के बाद लूट की घटना होने एवं गोली चलने का हल्ला करने लगा ताकि सभी को लगे कि गाड़ी चालक के साथ सचमुच में लूट की घटना हुई है।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष इरसाद आलम ,प्रभारी डीआईयू शिवपूजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, डीआईयू अमित कुमार,एसआई रंजीत कुमार सिंह, प्रणय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।


















