आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
अररिया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अनुज कुमार प्रधान उर्फ डब्बू को एक बार फिर अररिया जिले का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। लगातार दूसरी बार इस महत्वपूर्ण पद पर दायित्व मिलने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
अनुज कुमार प्रधान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष आशीष पटेल सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।
उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश सचिव एवं किशनगंज जिला संगठन प्रभारी पवन मिश्रा, प्रमंडलीय प्रभारी इरशाद अली, प्रदेश महासचिव नूरुद्दीन खान, प्रदेश सचिव रमेश सिंह, जिला प्रवक्ता सुनीलचंद्र वशी, एससी-एसटी जिला अध्यक्ष उमेश पासवान, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल उर्फ राजू, मिथिलेश ऋषिदेव समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।अनुज कुमार प्रधान ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए इस दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे और संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे जिला प्रवक्ता सुनील चंद्रवंशी, महिला जिला अध्यक्ष सुशीला साह, साद अहमद बबलू,ऋषभ राज,अरुण मंडल मनीष मेहता,भरगामा प्रखंड अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव,संजय झा,प्रिंस कुमार उमेश साह, सुमित साह आदि ने बधाई दिया है






















