आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज-फारबिसगंज मुख्य मार्ग पर डुमरिया चौक के पास एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जय कुमार पिता- सुरेश ऋषि देव निवासी धनगडा, वार्ड नंबर 11, सिमरवनी, भरगामा के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बजाज पल्सर बाइक (बी आर 38 ए एल 1429) पर सवार होकर फारबिसगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक एक अज्ञात टेंपो से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तुरंत रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अररिया रेफर कर दिया






















