नजरिया सम्वादाता बारसोई कटिहार।
बारसोई नगर का हर वार्ड जल जमाव की समस्या से मुक्ति पा जाएगा कहीं भी ऐसी समस्या नहीं रहेगी। इसी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उक्त बातें बारसोई नगर पंचायत के मुख्य पार्षद विमला देवी ने बुधवार को वार्ड संख्या 17 में डकैत पूजा के निकट नाला निर्माण का शिलान्यास करते हुए कही, उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में नालों का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि बरसात के समय पानी नालों के माध्यम से निकल जाए। बताते चलें कि बारसोई नगर पंचायत में जल जमाव एक बड़ी समस्या है। नगर पंचायत बारसोई को जल जमाव की समस्या तोहफे में मिली है। जल जमाव की समस्या से नगर वासी कई दसकों से जूझ रहे हैं। वहीं इस विषय में विमला देवी ने कहा कि हमने जल जमाव की समस्या को नगर का पहला मुद्दा बनाया और सबसे पहले अभियान चलाकर जल जमाव की समस्या को दूर किया जा रहा है। वहीं मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह ने कहा कि नगर में दूसरे विकास कार्य भी होंगे परंतु पहली प्राथमिकता जल निकासी की है। हम लोग अभियान चला कर इस समस्या का समाधान निकल रहे हैं।
ज्ञात हो की षष्टम राज्य वित्त आयोग द्वारा तौसीफ के घर से गणेश टोला के फरीद मास्टर के घर तक 23 लाख 37 हजार 155 रुपए की लागत से आर सी सी नाले का निर्माण कराए जाएगा । वहीं इस अवसर पर वार्ड पार्षद दुखिया खातून, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, वार्ड पार्षद दीपक दास,मोo सलमान, तिलक, रोहित भगत, मोo फैजान, दिलीप राय, राकेश साह, भोला जी, चिंटू, ग्राम वासी–अनीसुर, नौसिद, सकील, यादव , रफीकुल, आजम, हाशिया, असलम, समाजुल इत्यादि लोग मौजूद थे।


















