नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
बुधवार को जिले के पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा सभागार भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जागरण कल्याण भारती के सौजन्स से जनसंवाद जागरूकता शिविर एवं आकांक्षी प्रखंड नीति आयोग योजना को लेकर आयोजन किया।
जिस में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, आईसीडीएस के पदाधिकारी व ग्रामीणों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ आदित्य प्रकाश ने की।
बैठक में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रोहित श्रीवास्तव, जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार मौजूद थे।
बैठक में मुख्य रूप से बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौनशोषण, मानव तस्करी आदि ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
साथ ही साथ इन समस्याओं से कैसे मुक्ति मिले इस पर अहम जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चो को शिक्षा के अधिकार, स्वास्थ्य रहने का अधिकार, बाल यौन शोषण के विरुद्ध अधिकार, पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
इस क्रम में उन्होंने कहा कि बच्चों को यह अधिकार कैसे प्राप्त हो, इस कि जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सरकार जन्म से लेकर मरण तक विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही हैं।
उन योजनाओं का लाभ हमे कैसे मिले पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि जिला विधिक प्राधिकार सेवा के तहत चाइल्ड हेल्प लाइन, ज्ञान दीप योजना, छोटे बच्चों के लिये बुनियादी सुविधा, वृद्धा, व महिलाओ के लिये भी योजनाए तथा चल रही हैं।
उन्होंने इस का लाभ उठाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस का लाभ के लिये 15100, 1098, 06453 हेल्प लाइन फ़ोन नंबर से कॉल करने की बात बताया।
उन्होंने ने बच्चो के लिये किये गए अपराध के लिये अलग कोर्ट तथा यौन शोषण की शिकार महिलाओ के लिये अलग कोर्ट चलने की जानकारी दी।
इस दौरान बीडीओ आदित्य प्रकाश, सीओ सुशीलकांत सिंह, बीपीआरओ अखिलेश कुमार व बीईओ प्रतिमा कुमारी ने शिक्षा, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी।
उनलोगों से समाज में बढ़ रही ज्वलंत मुद्दों के लिये लोगो को जागरूक करने पर विशेष फोकस डाला।
वही बीईओ प्रतिमा कुमारी, मुखिया रूबी शोएब ने शिक्षा, स्वास्थ्य में बेहतर सुधार कैसे हो इस पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने की।
इस अवसर पर बीडीओ आदित्य प्रकाश, सीओ सुशीलकांत सिंह, बाल कल्याण पदाधिकारी डॉली कुमारी, रोशन कुमार सिंह, जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार, बीपीआरओ अखिलेश कुमार, बीईओ प्रतिमा कुमारी, संजय कुमार मांझी, लाडली बेगम, राधा रानी चौधरी, राज नारायण विश्वास, सुजीत कुमार, सचिन यादव, अमित यादव,ओम प्रकाश, खगेश कुमार, उषा, कुमारी, बबिता कुमारी आदि मौजूद थे।























