संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी में जागरुकता अभियान को गति देने के लिए एक महती बैठक आयोजित की गई है वहीं बैठक की अध्यक्षता बीडीओ आदित्य प्रकाश ने की कार्यक्रम का आयोजन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज द्वारा किया गया है वहीं कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया है वहीं कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना एवं शिक्षा विभाग के साथ ही विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया है
वहीं आकांक्षी प्रखंड पलासी के सभी इक्कीसो पंचायतों को बाल विवाह मुक्त मानव तस्करी मुक्त व बाल श्रम मुक्त एवं बाल यौन शोषण मुक्त बनाने के लिए तथा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के आवश्यक सभी बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई है कार्यक्रम में उपस्थित जिला विधिक प्राधिकार के सचिव रोहित श्रीवास्तव ने बच्चों को न्याय दिलाने के लिए अलग से न्यायालय का व्यवस्था है जहाँ पर न्याय मिलता है
वहीं बीडीओ आदित्य प्रकाश ने कहा कि इन सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए सभी लोगों की भागीदारी आवश्यक है वहीं प्रशासन के अलावे गैर सरकारी संस्थान जनप्रतिनिधि के साथ ही आम लोगों को भी इन बुराइयों को दूर करने में भागीदारी निभाने के लिए जागरूक करने की जरूरत है वहीं सीओ सुशील कांत सिंह ने कहा कि बाल विवाह व बाल श्रम बाल यौन शोषण एवं मानव तस्करी जैसी घटनाएं लज्जित करने वाली होती हैं
इसके लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की जरूरत है वहीं कार्यक्रम में जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव रोहित श्रीवास्तव जनकल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार सचिन कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी व बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी डॉली कुमारी व राहुल कुमार महिला पर्यवेक्षिका उषा कुमारी बबिता कुमारी व चहतपुर पंचायत मुखिया रूबी सोएब सरपंच राज नारायण यादव मुन्ना मंडल कलीमुद्दीन एवं काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे






















