अभिमन्यु मिश्रा, जिला प्रभारी सुपौल।
इन दिनों बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की खूब चर्चा हो रही है वही VIP सुप्रीमों मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के राजनीति में आने की चर्चा पर कहा कि निशांत जी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र हैं। बिहार की राजनीति में आना चाहते हैं तो आए उनका स्वागत हैं। बिहार की बेहतरी के लिए काम करें यही हमारी शुभकामना है। वही मुकेश सहनी ने आरक्षण पर कहा कि दिल्ली की सरकार के सीना पर चढ़कर आरक्षण लेकर रहेंगे नहीं आरक्षण देंगे तो दिल्ली की कुर्सी खाली करवाकर आरक्षण लेंगे।
बिहार में एक दशरथ मांझी थे जो पहाड़ को तोड़कर रास्ता बनाये दूसरा मुकेश सहनी है जो सीना पर चढ़कर आरक्षण लेंगे। अपनी आगे की रणनीति को लेकर मुकेश सहनी ने बताया कि 8 मार्च को वाल्मिकि नगर में कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। वहां 11 एजेंडों पर मुहर लगाएंगे। वही उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत कैंडिडेट को टिकट देंगे न कि सिनेमा हॉल का टिकट बाटेंगे की किसी को भी टिकट देकर 3 घण्टे का इंटरटेनमेंट करवाएंगे ।


















