अभिमन्यु मिश्रा, जिला प्रभारी सुपौल।
छातापुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभा कुमारी बीते 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गई, सेवानिवृत्ति पर रविवार को मुख्यालय बाजार स्थित मध्य विद्यालय परिसर में बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, डीडीओ सह मवि रामपुर के एचएम जैनेंद्र मरिक की अध्यक्षता एवं मवि गिरधरपट्टी के एचएम ओमप्रकाश कुमार के संचालन में हुए समारोह के दौरान शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रभा कुमारी को बिदाई दी, बिदाई के साथ शिक्षकों ने सेवानिवृत्त जीवन स्वस्थ व सुखमय व्यतीत हो इसकी कामना की गई, भावपूर्ण बिदाई से गदगद प्रभा कुमारी ने समारोह पूर्वक सम्मान देने के लिए सबों के प्रति आभार व्यक्त किया, कहा कि प्रखंड के लिए दो वर्ष के कार्यकाल में बीआरसी कर्मी एवं शिक्षकों का अपेक्षाकृत सहयोग मिला है,
सकारात्मक सहयोग के कारण ही विद्यालय संचालन एवं पठन पाठन कार्य को बेहतर बनाने का प्रयास किया, व्यवस्था बहुत हद तक सुदृढ भी हुआ है लेकिन और बेहतर करने की जरूरत है, प्रभा कुमारी ने कहा कि शिक्षक पर बच्चों के भविष्य गढने एवं समाज को सही दिशा देने की जिम्मेवारी रहती है,
लिहाजा शिक्षकों से इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य एवं दायित्व निर्वहन करने की अपेक्षा रहेगी, प्रखंड साधन सेवी विनोद कुमार सहित कई वक्ताओ ने प्रभा कुमारी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया, कहा कि सभी परीस्थितियों में शिक्षक या बीआरसी कर्मियों के साथ इनका सहयोगात्मक रवैया बना रहा, मौके पर वेदानंद मंडल, अबूजर गफ्फारी, हरेंद्र कर्ण, कुशुमकला कुमारी, कंचन कुमारी, अनुपमा कुमारी श्यामलाल मंडल सुमन, सुनील कुमार, अशोक कुमार यादव, शैलेंद्र सिंह, मोहन कृष्ण, बीआरपी विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, शबनम कुमारी, समाजसेवी पप्पू मेहता, मनोज कुमार, महेश कुसियैत, सुमन कुमार, महेंद्र मेहता, कुसुमकला कुमारी, अनीता कुमारी, पूनम कुमारी, जयप्रकाश सिन्हा, गीता कुमारी आदि थे।


















