= पूर्व प्रधान ने किचनशेड का कार्य छोड़ दिया है अधूरा
=अबतक देश को दो विशिष्ट प्रतिभाएं सौंप चुका है प्राथमिक विद्यालय काशीपुर
संदीप सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज, कादीपुर, 01मार्च।
सुलतानपुर और जौनपुर सीमा पर स्थित प्राथमिक विद्यालय काशीपुर का किचन शेड कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इस कार्य का शुभारंभ चार वर्ष पहले पूर्व ग्राम प्रधान ने शुरू करवाया था।
सुलतानपुर जिले में मुख्यमंत्री योगी सरकार के कार्यकाल के दौरान संचालित कायाकल्प योजना को लेकर यह रिपोर्ट चौंकाने वाली है, क्योंकि 99.99 प्रतिशत सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हो हो चुका है।
रिपोर्ट के अनुसार का किचन शेड का बेसमेंट तैयार है। दीवार खड़ी है।छत व खिड़कियां नहीं लगी हैं।
जनवरी, 2026 के पहले ग्राम पंचायतों का चुनाव होना है। चार वर्ष पहले पूर्व ग्राम प्रधान के कार्यकाल में किचन शेड का कार्य शुरू हुआ था।
सुलतानपुर, यूपी – पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा प्राथमिक विद्यालय काशीपुर, विकास खंड करौदीकलां का अधूरा किचन शेड -नजरिया न्यूज
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि निगरानी में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। बीईओ और ग्राम प्रधान को उक्त जानकारी दी गई है।
निरीक्षण, दोनों के द्वारा बराबर हुआ है। फिर भी किचन शेड निर्माण कार्य अपूर्ण है।यह आश्चर्यजनक है।
अभिभावकों ने यह भी बताया कि प्राथमिक विद्यालय काशीपुर में एक शौचालय होने से छात्राओं और महिला शिक्षकों को परेशानी होती है।
प्राथमिक विद्यालय काशीपुर की उपलब्धि के सवाल पर ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव का सरकारी स्कूल अबतक देश को दो अधिकारी दे चुका है। ग्राम पंचायत के लगभग सभी निवासी प्राथमिक शिक्षा तक की पढ़ाई कर ही लेते हैं। वर्तमान ग्राम प्रधान से प्राथमिक विद्यालय काशीपुर के परिसर का इंटरलाकिंग कराने तथा चारदीवारी को ऊंचा कराने का आग्रह किया गया है।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत काशीपुर में स्थित उक्त स्कूल जिले की सीमा पर स्थित है। इस स्कूल की सीमा जौनपुर जिले के ग्राम पंचायत समोधपुर से लगी हुई है।


















