नजरिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश। अररिया जिला क्रिकेट संघ ने बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सिनियर मेन्स अन्तर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए नई जर्सी लांच की है। इस मौके पर बिहार क्रिकेट संघ जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित सेनगुप्ता, चयन समिति के सदस्य तनवीर आलम, अररिया टीम के कप्तान सरवन कुमार ने इसे जारी किया।
इस टूर्नामेंट में अररिया जिला क्रिकेट संघ की टीम 4 मार्च को किशनगंज से पहला मैच खेलेगी। अररिया जिला क्रिकेट संघ के चयन समिति ने 15 सदस्यों की टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें सरवन कुमार कप्तान, मो.असफाक, राजा बाबू, संजू सिंह, निसार अहमद, कुमार सात्विक, नवनीत किशलय, उज्जवल कुमार, उत्तम कुमार, आयुष कुमार गुप्ता, आदित्य राज, अंकित कुमार सिंह, अमन कुमार यादव, आदर्श सिन्हा शामिल हैं।
इस दौरान चयन समिति के सदस्य दीलीप कुमार झा, रविशंकर दास, तनवीर आलम, जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी प्रवीर कुमार विश्वास, चांद आजमी, सुनील कुमार, अनामी शंकर, अमित सेनगुप्ता मौजूद थे। अररिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास (बासु दा) ने कहा कि हमारी टीम इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
3 पॉइंट्स:
1. अररिया जिला क्रिकेट संघ की नई जर्सी लांच: अररिया जिला क्रिकेट संघ ने बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सिनियर मेन्स अन्तर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए नई जर्सी लांच की है।
2. अररिया का पहला मैच 4 मार्च को किशनगंज से: अररिया जिला क्रिकेट संघ की टीम 4 मार्च को किशनगंज से पहला मैच खेलेगी।
3. अररिया जिला क्रिकेट संघ की 15 सदस्यों की टीम की घोषणा: अररिया जिला क्रिकेट संघ के चयन समिति ने 15 सदस्यों की टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें सरवन कुमार कप्तान, मो.असफाक, राजा बाबू, संजू सिंह, निसार अहमद, कुमार सात्विक, नवनीत किशलय, उज्जवल कुमार, उत्तम कुमार, आयुष कुमार गुप्ता, आदित्य राज, अंकित कुमार सिंह, अमन कुमार यादव, आदर्श सिन्हा शामिल हैं।






















