-2018 बैच की तेज-तर्रार अफसर है सुमि स्वराज
नजरिया न्यूज अररिया। मनिष कुमार।
अनुसूचित जाति/जनजाति थाना में शनिवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक सुमी स्वराज ने पदभार ग्रहण किया.इससे पूर्व समी स्वराज नगर थाना में पदस्थापित थी. पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने सुमि स्वराज को एससी/एसटी थाने की थानाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है.पुअनी सुमि स्वराज पहली बार अनुसूचित जाति/जनजाति में थानाध्यक्ष के रूप में योगदान किया. 2018 बैच की तेज-तर्रार अफसर के रूप सुमि स्वराज जानी जाती है.थानाध्यक्ष के रूप में योगदान करते हुए सुमी स्वराज ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में जो अनुसूचित जाति/ जनजाति के लोगों का शोषण करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.साथ ही उन्होंने कहा की एससी/एसटी लोगो पर कोई शोषण हो रहा यदि व कम्पलेन करते है तो उसका अच्छे से अनुसंधान कर न्याय दिलाया जाऐगा. ना कोई दोषी बचे न कोई निर्दोष फंसे! साथ ही कहा की क्षेत्र में शांति स्थापित करना, अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना व पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना होगा. उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के लोगों को भी पुलिस को मदद करने की अपील की. नए थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने खुशी व्यक्त कि है।






















