नजरिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश।
अररिया जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहिका टोला में मध्यान भोजन के बाद खेल रही दो छात्राओं पर सूखे पेड़ की एक बड़ी टहनी टूट कर गिर गई। इस घटना में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। विद्यालय में मौजूद शिक्षक और बच्चों की मदद से दोनों छात्राओं को तत्काल सदर अस्पताल अररिया भेजा गया। जहां इलाज के दौरान कक्षा तीन की छात्रा विद्या कुमारी की मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा का इलाज जारी है।
घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजन और गुस्साए अभिभावकों ने विद्यालय के सामने स्थित एनएच 327 ई को लगभग एक घंटे तक जाम कर दिया। उनका आरोप था कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों और बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। अगर परिसर में सूखा पेड़ था तो उसे पहले ही हटवाया जाना चाहिए था।
विधालय की शिक्षिका रागिनी कुमारी ने बताया की बहुत दिनों विद्यालय परिसर में सूखा पेड़ है जिसके लिए जिसको कटवाने के लिए विभाग को कई बार सूचना दी गई है। फिर भी सुखा पेड़ को नही हटाया गया है जिसको लेकर आज यह घटना घटीत हुई है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा है कि ये प्राकृतिक आपदा है। इस पर तो किसी का कोई नियंत्रण नहीं है। हम यहां पर छत गिर जाए, तो आप क्या कहना चाहेंगे। आपदा पर किसी का नियंत्रण ही नहीं है। पेड़ की कटाई के लिए हम निर्णय नहीं ले सकते हैं।






















