आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
सिकटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय कुमार मंडल के बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री बनाए जाने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के जदयू और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष मिथिलेश ऋषि ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “विजय कुमार मंडल जी को मंत्री पद मिलने से सिकटी क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। उनके नेतृत्व में आपदा प्रबंधन विभाग और अधिक सक्रिय होकर जनहित में कार्य करेगा। हम सभी कार्यकर्ता उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना करते हैं।”इस मौके पर जदयू और एनडीए कार्यकर्ताओं ने विजय कुमार मंडल को बधाई दी और सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। बधाई देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष राजू मंडल, राकेश राय, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुशीला साह, अनुज प्रधान, जदयू नेत्री अर्पिता रक्षित , उमेश साह, अमन नाग, सुमित सहआदि जदयू कार्यकर्ता ने मंत्री को बधाई दिया है






















