संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने मंगलवार को रात्रि गश्ती वारंटियो व लंबित कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर समकालीन अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पलासी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 566 बोतल रेशम लीची शराब व एक बाइक जप्त किया कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा बरामद शराब व जप्त बाइक के अज्ञात चालक के विरुद्ध पलासी थाना में पुअनि जयनारायण प्रसाद के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है दर्ज प्राथमिकी में पुअनि श्री प्रसाद ने कहा है कि मंगलवार को समकालीन अभियान व लंबित कांडों सहित अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान को दौरान गुप्त सूचना मिली कि कलियागंज की तरफ से एक बाइक पर भारी मात्रा में शराब लेकर एक व्यक्ति पलासी की तरफ जा रहा है सूचना सत्यापन के लिए पुलिस बल के साथ पलासी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया इस क्रम में एक बाइक पर प्लास्टिक के बोरा में रखा लदा संदिग्ध सामान को लेकर एक व्यक्ति आया जिसको रोकने का इशारा किया गया तो बाइक चालक बाइक तेजी से भगाते हुए आगे बढ़ गया इस क्रम में पीछा करने पर बाइक चालक ने डेंगा चौक पर बाइक खड़ा कर भागने में सफल रहा स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बाइक सवार लदा प्लास्टिक का बोरा खोला गया तो 566 बोतल कुल 169.800 लीटर रेशम लीची नेपाली शराब बरामद किया गया । बरामद शराब व जप्त बाइक को थाना ले आया गया । इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने देते हुए बताया कि जप्त बाइक व शराब के फरार कारोबारी को बहुत जल्द चिह्नित कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया जायेगा






















