संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को बेलवाड़ी शिव मंदिर परिसर में 11 दिवसीय मेला का उद्घाटन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सह संस्थापक भाजपा नेता रंजीत यादव व उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने फीता काट कर किया है वहीं इस अवसर पर प्रवक्ता काशी नाथ विश्वास व प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव डॉक्टर हरि यादव मनोज विश्वास अमोद झा संजय यादव उमेश विश्वास पंचानंद यादव जलेश्वर मंडल नरेश यादव उद्रनानंद यादव संजय यादव नागेश्वर यादव बद्री नारायण आदि मौजूद थे इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रंजीत यादव ने मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक किया इस अवसर पर विद्वान आचार्य श्री कांत चौधरी द्वारा मंत्रोचारण किया गया संध्या में बारात निकाली गई बाराती में गाजे बाजे के साथ साथ भुत बैताल शामिल हुए काशीनाथ बिश्वास ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी






















