वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज, 27फरवरी।
पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार किशनगंज जिला है। किशनगंज जिले का ठाकुरगंज, दिघलबैंक और टेढ़ागाछ प्रखंड की सीमा नेपाल देश से संपर्कता प्रदान करती है। किशनगंज जिला मुख्यालय से बांग्लादेश सीमा की दूरी लगभग 20किमी है। किशनगंज में कई योजनाओं को लेकर भू-अर्जन कार्य जारी है। इसी को लेकर किशनगंज वासियों से भू-अर्जन पदाधिकारी 28फरवरी को लाइव रुबरू होंगे।

किशनगंज, बिहार – फेसबुक लाइव: 28 को राष्ट्रीय और जिले के लिए महत्वपूर्ण भूमि अधिग्रहण योजनाओं को ले भू-स्वामियों से रुबरू होंगे जिला भू-अर्जन पदाधिकारी
एजेंडा:-
1. अररिया-गलगलिया रेल लाईन निर्माण परियोजना
2. भारत नेपाल सीमा-सड़क निर्माण परियोजना
3. राज्य उच्च पथ एस.एच.-99 हेतु भू-अर्जन
4. ऑयल इण्डिया लिमिटेड के पाइपलाईन निर्माण हेतु भू-अर्जन
5. मेजर डिस्ट्रिक्ट ग्रीन फील्ड रोड के तहत किशनगंज से बहादुरगंज तक 4 लेन सड़़क निर्माण
6. रतवा नदी पर तटबंध निर्माण हेतु भू-अर्जन
7. महानन्दा बॉया तटबंध निर्माण हेतु भू-अर्जन
8. महानन्दा दॉया तटबंध निर्माण हेतु भू-अर्जन























