आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज रानीगंज
बिहार सरकार के नए कैबिनेट विस्तार में सिकटी के भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल को आपदा प्रबंधन मंत्री बनाए जाने की घोषणा होते ही रानीगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई, नगर भाजपा अध्यक्ष आलोक कुमार भारती उर्फ सुमन झा ने इस ऐतिहासिक क्षण पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा,
“विजय कुमार मंडल जी के मंत्री बनने से पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ा है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। उनके कुशल नेतृत्व में आपदा प्रबंधन विभाग और सशक्त होगा तथा बिहार को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में नई दिशा मिलेगी। भाजपा सरकार जनसेवा के संकल्प को साकार करने के लिए तत्पर है।”
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि विजय कुमार मंडल के मंत्री बनने से कोसी और सीमांचल क्षेत्र को विशेष लाभ मिलेगा, क्योंकि वे इस इलाके की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उनका अनुभव और प्रतिबद्धता राज्य में आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाएगी।भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि विजय कुमार मंडल जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए बिहार में नई ऊंचाइयां स्थापित करेंगे। उनके नेतृत्व में आपदा प्रबंधन विभाग नई योजनाओं और नवाचारों को अपनाकर राज्य को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, उदय शंकर उदय, रणवीर मिश्रा, राजीव चौधरी, दिलीप दत्ता, गीत गोविंद महतो, संजीत राज, रंजीत यादव,सन्नी भगत, जितेंद्र कुमार डिंपू, सोनू प्रधान,संतोष आदि ने हर हर्ष व्यक्त किया





















