आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़
रानीगंज: जिले में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। रानीगंज थाना पुलिस ने फरियानी नदी के सरवाहा मुशहरी टोला घाट पर छापेमारी कर अवैध रूप से बालू लोड कर ले जा रहे एक बिना नंबर के महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व दारोगा रविप्रकाश द्विवेदी ने किया, जिनकी अगुवाई में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ट्रैक्टर व ट्रेलर को जब्त कर थाना ले आया। थानाध्यक्ष निर्मल यादवेंदु ने बताया कि जब्त किए गए ट्रैक्टर की जानकारी खनन पदाधिकारी और परिवहन पदाधिकारी, अररिया को भेज दी गई है।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त माफियाओं में हड़कंप मच गया है। हालांकि, फरियानी नदी के इस क्षेत्र में अवैध खनन लंबे समय से जारी है,
और इससे स्थानीय पर्यावरण तथा राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर छापेमारी के बावजूद खनन माफिया नए-नए तरीके अपनाकर अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। बताते चलें की रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित फरियानी , बिलेनियां, दुलारदेई नदी, में बालु माफिया द्वारा प्रतिदिन अहले सुबह से देर रात्रि तक लाखों रुपये का बालु खनन कर सप्लाई किया जाता है।नदी में अवैध बालु खनन करने नदी की धार आबादी वाली क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। जिस कारण आबादी वाली क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वही नदी का भौगोलिक स्थिति में भी परिवर्तन हुआ है






















