=प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं शेयर किया भागलपुर दौरे का वीडियो
वेदप्रकाश/प्रतिभा सिंह
नज़रिया न्यूज संवाददाता, नई दिल्ली/अररिया, बिहार, 26फरवरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24फरवरी को भागलपुर के दौरे पर थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उन्हीं साथ रोड शो किया था।पीएम और सीएम को एकसाथ एक गाड़ी पर देखकर अररिया जिले के एनडीए समर्थकों में भारी खुशी देखी जा रही है।
आजकल उस कार्यक्रम के साथ नीतीश सरकार में भाजपा के सात विधायकों के मंत्री बनाए जाने की खुशी देखी जा रही है। इस विस्तार में अररिया जिले को भी विजय मंडल, सिकटी विधायक के रूप होली के अवसर पर बड़ा सौगात मिला है।
सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि भागलपुर दौरे के कार्यक्रम को स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शेयर किया गया है।
उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई थी।रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता का अभिवादन करते हुए नजर आए थे और बड़े उत्साह के साथ लोगों से मुलाकात की थी।
देखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शेयर किया गया वीडियो…






















