नजरिया न्यूज कुर्साकांटा। रंजन राज।
जिले में हर जगह महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिव और शक्ति के मिलन के प्रतिक पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर सिकटी विधानसभा के एतिहासिक धर्म स्थल सुन्दर नाथ धाम मंदिर में भक्ति जागरण कार्यक्रम व मेले का आयोजन किया गया है।
जिसका उद्घाटन सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने पिता काटकर किया।अपने संबोधन में क्षेत्रवासियों को महापर्व की बधाई देते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने क्षेत्र में सुख समृद्धि, शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द की कामना की। उन्होंने कहा कि जिला में चौमुखी विकास हो रहा है। संसार में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
बताते चलें कि अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ सुन्दर नाथ धाम मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी थी। बेलपत्र अक्षत चंदन घी हल्दी आदि चढ़ाकर गंगाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। शाम करीब 7 बजे शिवगंगा में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इधर शिव पार्वती विवाह को लेकर गाजे बाजे और पटाखों के बीच बारात प्रस्थान किया। बाराती में शामिल श्रद्धालु झूम रहे थे। पूरा शिवालय हर हर महादेव जय भोलेनाथ के नारो से गुज रहा था।
सांसद ने न्यास समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मंडल को बिहार कैबिनेट में मंत्री बनने पर दी बधाई।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने न्यास समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मंडल को बिहार में कैबिनेट मंत्री में आपदा विभाग मिलने पर बधाई देते हुए क्षेत्र में विकास की कामना की है।
इधर न्याय समिति के सदस्यों ने आए हुए अतिथियों का अंग वस्त्र से सम्मानित किया इस मौके पर युवा नेता जोशी मंडल,एचके सिंह, कोषाध्यक्ष प्रणब गुप्ता, मनोज भगत, विजय केसरी, श्याम राम, रामानंद मंडल, पूर्व प्रमुख सुशील सिंह, संजय दास, नयन भगत,किशोर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि महेश शाह सहित न्यास समिति के सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद थे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
मेला को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे हर चौक चौराहा पर पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था
साथ ही मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरे में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही थी चलन शौचालय वह एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी कुआडी़ थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह कुर्साकांटा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह सोनामणि गोदाम थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सदलबल के साथ सुरक्षा को लेकर पेट्रोलिंग व गश्ती करते दिखे।






















