आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज प्रखंड में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर क्षेत्र के सभी प्रमुख शिवालयों में रंग-रोगन और सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
बसैटी शिव मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक बसैटी शिव मंदिर समेत गुदरी बाजार, थाना परिसर, प्रखंड मुख्यालय और पुरानी हाट स्थित शिव मंदिरों, ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर को भी सजाया जा रहा है।
शिव बारात और झांकी निकालने की तैयारी महाशिवरात्रि के अवसर पर पुरानी शिव मंदिर से भव्य शिव बारात और झांकी निकालने की योजना बनाई जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी शिव बारात में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे और पूरे नगर में भगवान शिव की भक्ति का रंग छाएगा।जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु
बसैटी शिव मंदिर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
इस दौरान मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। वही बताते चले कि रानीगंज के बसैटी शिव मंदिर का इतिहास काफी पुराना है, यही बगुलाहा स्थित शिव मंदिर में मैं भी पूजा को लेकर तैयारी की जा रही है वही रानीगंज मुख्य बाजार स्थित गुजरी बाजार शिव मंदिर करीब 100 साल पुराना है इस मंदिर का निर्माण कब हुआ इसका प्रमाण किसी के पास नहीं है बुजुर्ग आदमी कहते हैं कि इस मंदिर के स्थापना काल 100 साल पहले हुआ था हालांकि 1981 में इस का मंदिर हरगोविंद महतो के द्वारा इस मंदिर का संशोधित कराया गया था इस मंदिर में हजारों की संख्या में भक्ति शिवरात्रि को लेकर जलालपन करते हैं एवं लोगों की भीड़ उभरती है
कुल मिलाकर, रानीगंज में महाशिवरात्रि को लेकर भक्ति का माहौल पूरी तरह से बन चुका है। शिवालयों में जयकारों की गूंज और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।






















