अभिमन्यु मिश्रा, जिला प्रभारी सुपौल।
छातापुर थाना पुलिस ने मंगलवार पूर्वाह्न गुप्त सुचना के आधार पर 50 किलो गांजा एवं स्कार्पियो के साथ वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। मामले में दिवा गश्ती पर रहे पुअनि संदीप कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस संदर्भ में त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने थाना में प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। बताया कि थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार को गुप्त सुचना मिली की उजला रंग के स्काॅर्पियो से गांजा की बडी खेप भीमपुर से जदिया की ओर जाने वाली है,
थानाध्यक्ष के द्वारा मामले की जानकारी वरीय अधिकारी सहित दिवा गश्ती वाहन पर रहे पदाधिकारी को दी गई, त्रिवेणीगंज एसडीएम के द्वारा प्रतिनियुक्त डंडाधिकारी बीडीओ डा राकेश गुप्ता के साथ सुचना का सत्यापन किया गया, इस क्रम में राजवाडा के समीप एस एच 91 पर पुलिस को देखते ही चालक स्कार्पियो खडी कर भागने लगा,
पुलिस बल ने उसे खदेडकर दबोच लिया और स्कार्पियो की तलाशी ली गई, वाहन में दो बोरी में रखे करीब 50 किलो गाजा बरामद किया गया, गिरफ्तार चालक से गांजा किसका है और किसे पहूंचाया जा रहा था इसकी पुछताछ की जा रही है, चालक के बयान के आधार पर कारोबारी को ज्ञात कर उसकी गिरफ्तारी की जायेगी, प्रेसवार्ता के दौरान थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार, पुअनि संदीप कुमार एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे।


















