=मोटापा – खाने में 10 प्रतिशत तेल कम करें:पीएम मोदी
= केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दिल्ली में फिक्की और सीआईआई के साथ फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व किया
प्रतिभा सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता नई दिल्ली, 23फरवरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव को संबोधित किया।
पीएम ने गुजरात और महाराष्ट्र के अलग होने की बात सुनाते हुए गुजरात को लीडरशिप का बेहतरीन उदाहरण बताया। पीएम ने कहा कि गुजरात जब अलग हुआ उसके पास कुछ नहीं था, लेकिन लीडरशिप ने सब काम कर दिया।
पीएम ने कहा कि जब गुजरात अलग हो रहा था, तब हम छोटे थे और सोच रहे थे कि गुजरात के पास ना कोयला, न पानी। केवल नमक के अलावा कुछ नहीं है, ऐसे में महाराष्ट्र से अलग होकर कैसे आगे बढ़ेगा। मोदी ने कहा इसके बावजूद अच्छी लीडरशिप ने गुजरात को बेहतर राज्य बना दिया।
कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए नागरिकों का विकास बहुत जरूरी है।
हर क्षेत्र के लीडर्स का विकास जरूरी
पीएम ने आगे कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में वहां के नेताओं का विकास बहुत जरूरी है। पीएम ने ये भी कहा कि फ्यूचर लीडर्स को बनाने के लिए भी उनके साथ काम करना और सही दिशा देना जरूरी है।
मोदी ने कहा कि स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) की स्थापना ‘विकसित भारत’ की यात्रा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।बहुत जल्द स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) का विशाल परिसर बनकर तैयार हो जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा,
आज हर भारतीय 21वीं सदी के ‘विकसित भारत’ के लिए दिन-रात काम कर रहा है। ऐसे में 140 करोड़ के देश में भी हर सेक्टर में, हर वर्टिकल में, जीवन के हर पहलू में हमें उत्तम से उत्तम लीडरशिप की जरूरत है।
मन की बात -पीएम मोदी:खाने में 10 प्रतिशत तेल कम करें
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश में बढ़ते मोटापे की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने फिट और हेल्दी नेशन बनाने के लिए इस समस्या से निपटने पर जोर दिया।

नई दिल्ली -केंद्रीय मंत्री @mansukhmandviya ने दिल्ली में फिक्की और सीआईआई के साथ फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व किया… नजरिया न्यूज
पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे अपने भोजन में हर महीने 10% तेल की खपत कम करें
उन्होंने इसे एक चैलेंज के रूप में पेश किया और लोगों से पूछा कि क्या वे इस आदत को अपना सकते हैं
उन्होंने यह भी आग्रह किया कि हर व्यक्ति कम से कम 10 और लोगों को इस पहल में शामिल करे। यह अभियान स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और मोटापे की समस्या से निपटने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने मन की बात में नागरिकों से मोटापे के विरुद्ध लड़ाई जारी रखने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दिल्ली में फिक्की और सीआईआई के साथ फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व किया
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल देश भर में 4,200 स्थानों पर पहुंचा, सभी आयु वर्ग के नागरिकों को प्रेरित किया
कॉरपोरेट इंडिया मोटापे के विरुद्ध देश की लड़ाई का समर्थन करने के लिए फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल में शामिल हुआ।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उनके साथ साइक्लिंग क्लब के सदस्य, ओलंपिक रोवर अर्जुन लाल जाट, उद्योग निकाय फिक्की और सीआईआई के विशेष अतिथि, फिटनेस ब्रांड डेकाथलॉन, योग भारत और माई भारत के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

















