विकास कुमार कई वर्षों से अररिया सिविल कोर्ट के अधिवक्ता संघ में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। वह लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थे और उनका इलाज पूर्णिया के डॉ. प्रीतम कुमार के द्वारा किया जा रहा था। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान देर रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे उनका निधन हो गया।
इस दुखद घटना की जानकारी पत्रकारों को उनके मंझले पुत्र विभाष कुमार ने दी। हम इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके योगदान और सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव भरगामा पैकपार में होना तय हुआ है अतः यथा संभव हो सके तो 10:00 बजे से पहले अररिया कोसी कॉलोनी स्थित निज निवास में उनका पार्थिविक शरीर को लाया गया है जिनको जिनको दर्शन करना हो वह जाकर के दर्शन कर कर ले।






















