= भोजन और टेंट की व्यवस्था पर खर्च होते हैं प्रति विवाह 6 हजार रुपये
=स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि सामूहिक विवाह संस्कार में पीने के पानी तक की किल्लत महसूस की गई
अनिल उपाध्याय, पुर्वांचल ब्यूरो नजरिया न्यूज, 22फरवरी
आज के सामूहिक विवाह संस्कार में लंभुआ ब्लॉक से 84, भदैंया ब्लॉक से 77 और प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक से 4 जोड़ों ने हिस्सा लिया। सभी हिंदू जोड़ों की शादी वैदिक रीति-रिवाजों से हुई।
एडीओ समाज कल्याण विपिन कुमार यादव ने बताया कि इस योजना में प्रत्येक जोड़े पर सरकार 51 हजार रुपए खर्च करती है। इसमें से 35 हजार रुपए सीधे दुल्हन के खाते में भेजे जाते हैं। साथ ही 10 हजार रुपये की गृहस्थी सामग्री और आभूषण दिए जाते हैं। शेष 6 हजार रुपए भोजन और टेंट की व्यवस्था में खर्च होते हैं।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, बीडीओ लंभुआ आलोक वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह और भदैंया ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद दिया और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। आमंत्रित किए गए कई जनप्रतिनिधि सामूहिक विवाह संस्कार में नहीं पहुंच सके। स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि सामूहिक विवाह संस्कार में पीने के पानी तक की किल्लत महसूस की गई।










