आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज विधानसभा के युवा नेता मयंक पासवान ने अपने जन्मदिन को समाजसेवा के रूप में मनाते हुए महादलित टोला मझुआ पूर्व में जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, कलम और किताबों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को सशक्त बनाना ही उनकी प्राथमिकता हैं मयंक पासवान ने कहा, “शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। अगर हर बच्चा पढ़ेगा, तो समाज और देश दोनों आगे बढ़ेंगे। महादलित समुदाय के बच्चों को उचित संसाधन और शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।”इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर मयंक पासवान ने कहा कि यह उनके लिए सबसे यादगार जन्मदिन बन गया।
मयंक पासवान ने युवाओं से भी अपील की कि वे अपने जन्मदिन और अन्य खास मौकों को समाजसेवा के माध्यम से मनाएं। उन्होंने कहा, “समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमें सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। महादलित समाज को मुख्यधारा से जोड़ना मेरी प्राथमिकता है और इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।”इस पहल से महादलित टोले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चों और उनके अभिभावकों ने मयंक पासवान के इस कदम की सराहना की। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “हमारे बच्चे आर्थिक तंगी के कारण अच्छी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, लेकिन मयंक पासवान जैसे नेता हमारे बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए जो कर रहे हैं, वह सराहनीय है।”मयंक पासवान की इस पहल को क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता के रूप में देखा जा रहा है। उनकी इस सोच से आने वाले दिनों में महादलित समाज को और मजबूती मिलेगी। मौके पर
संतोष यादव,गुलशन मेहता, रवि मंडल, कसान, परवेज, अहद अबू, निरंजन, रोहित यादव,
रोशन कुमार आदि थे






















