संदीप सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता, कादीपुर 22फरवरी।
विकासखंड कादीपुर की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर नेवादा के ग्राम पंचायत प्रधान पद हेतु हुए उपचुनाव में लीलावती 306मतों के सहयोग से प्रधान चुनी गईं। यह जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि विकासखंड कादीपुर की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर नेवादा में प्रधान बसंता देवी की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में लीलावती पत्नी राजित राम ग्राम प्रधान चुनीं गई हैं।

कादीपुर, सुलतानपुर -ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर नेवादा के उपचुनाव में 306 मतों के बंपर समर्थन से लीलावती चुनीं गई प्रधान
उपचुनाव हेतु ग्राम पंचायत के चार लोगों द्वारा पर्चा भरा गया था जिसमें लीलावती को चुनाव चिन्ह कन्नी, निवर्तमान प्रधान बसंता देवी की बहू रेनू पत्नी रमेश को इमली, सुभागी पत्नी संतराम को कार, अर्चना देवी पत्नी तिलकधारी को अनाज ओसता किसान चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया था।
ग्राम पंचायत में कुल 666 मत पड़े जिसमें लीलावती को 306 मत, रेनू को 124, शुभागी को 172 और अर्चना देवी को 60 मत तथा 4 मत रद्द पाए गए । 306 मत पाकर लीलावती प्रधान हेतु विजयी घोषित की गईं












