आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 137वां जन्म महामहोत्सव समारोह 23 फरवरी 2025 को स्थानीय सत्संग केंद्र रानीगंज (शंकर नगर, मंजुलापथ, भरगामा रोड, सरवाहा पुल के दक्षिण) में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सत्संग मंदिर में विशाल पंडाल सजाया गया है, शहर के विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार बनाए गए हैं और विशेष रोशनी की व्यवस्था की गई है।समारोह की शुरुआत प्रातः 6:14 बजे विनती प्रार्थना एवं विभिन्न धार्मिक ग्रंथों के पाठ से होगी। पूर्वाह्न 9:00 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सत्संग केंद्र पर संपन्न होगी। अपराह्न 1:30 बजे मातृसम्मेलन आयोजित होगा, इसके बाद 2:30 बजे से धर्मसभा प्रारंभ होगी, जिसमें दूर-दूर से पधारे विद्वान ऋषिगण अपने विचार रखेंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहरसा से सह प्रतिष्ठित सह सेवाश्रमवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. प्रताप नारायण सिंह कैंप किए हुए हैं। स्थानीय सत्संग समिति के संरक्षक दिलीप कुमार नायक, अध्यक्ष डॉ. दयानंद राउत, सचिव सुदेश सिंह, संयोजक सुनील पांडेय, अमित कुमार महतो, राजेंद्र पोद्दार, सिकंदर साह, कृष्ण कुमार भगत, सुरेश मंडल, कंचन नायक, भारती देवी शंभू महतो सहित अन्य कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।






















