आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
बिहार पुलिस सप्ताह 2025 का शुभारंभ पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय (सरदार पटेल भवन) से वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर आयोजित लाइव कार्यक्रम में राज्यभर के पुलिस पदाधिकारी जुड़े, जिसमें रानीगंज थाना के पुलिस के सभी पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहे। रानीगंज थाना में पुलिस सप्ताह के तहत विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां रानीगंज थाना परिसर में एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से पुलिस पदाधिकारियों ने इस ऐतिहासिक क्षण को लाइव देखा और कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने बिहार पुलिस के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की प्रतिबद्धता को दोहराया। मौके पर एस आई सुरेंद्र कुमार, एस आई पूनम कुमारी, एस आई शेख हसीना, एस आई प्रमोद कुमार, ए एस आई प्रकाश द्विवेदी, ओम प्रकाश सिंह, छोटे लाल यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी थे






















