आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत स्वस्थ बिहार, समृद्ध बिहार अभियान के तहत शराबबंदी को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष निर्मल यादवेंदू ने कहा कि पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशामुक्त समाज की स्थापना करना है। शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को शराब के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।






















