आदित्य दत्ता सोनभद्र एक्सप्रेस रानीगंज
स्थानीय वार्ड नंबर पांच स्थित श्री श्री 108 शनि मंदिर के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 501 महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया। यह मंदिर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।बताते चलें कि इस शनि मंदिर का निर्माण श्रीमती मनोरमा देवी, पिता रामकिशोर नायक द्वारा कराया गया था, जबकि मंदिर के लिए भूमि दान करने का पुण्य कार्य स्वर्गीय देवनंदन कारक ने किया था। मंदिर के स्थापना दिवस को भक्तों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया।स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश धारण कर श्रद्धा भाव से शामिल हुईं। इस यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान शनि देव का गुणगान किया।कलश यात्रा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शनि देव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में नरेश प्रधान, पिंकू नायक, सुनील कारक, सुमित साह, बीरबल साह, संजय मंडल संझा, राकेश पंजियार, सुमित पंजियार, निर्मल पंजियार, वीरेंद्र साह, राजेश मिस्त्री, सावन उर्फ बंटी, तनु शंकर, सनोज और भोला समेत कई स्थानीय श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।






















